Categories: Newsbeat

छात्रवृत्ति आवेदनों के सत्यापन में तेजी लाएं संस्थान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को समय से लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने संस्थानों को आवेदन पत्रों के सत्यापन और डाटा अग्रसारित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में दशमोत्तर संस्थानों के प्राचार्यों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें छात्रवृत्ति आवेदनों के सत्यापन और डाटा अग्रसारण की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी संस्थान पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों और संबंधित अभिलेखों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समयसीमा के भीतर डाटा अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संस्थान अंतिम तिथि का इंतजार न करें, बल्कि समय रहते सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें, जिससे पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।सीडीओ ने आवेदन पत्रों के सत्यापन एवं डाटा अग्रसारण में अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि छात्रवृत्ति डाटा लंबित रहने अथवा निर्धारित समय पर अग्रसारित नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित संस्थान के प्राचार्य और छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी की पूरी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

3 नवंबर: इन महान हस्तियों का जन्मदिन!

3 नवंबर का इतिहास: एक ही तारीख पर जन्मे अर्थशास्त्री, संगीतकार, अभिनेता और आध्यात्मिक विभूति…

8 minutes ago

अब घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे जीवित प्रमाण-पत्र, पेंशनरों को कोषागार आने से मिलेगी राहत

स्मार्टफोन से ‘जीवन प्रमाण’ ऐप के जरिए होगी प्रक्रिया, ऑनलाइन देख सकेंगे प्रमाण-पत्र की वैधता…

1 hour ago

मटेरा विधानसभा से भाजपा की संभावित दावेदारी को लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के मंडल अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

हिंदू-मुस्लिम एकता के आधार पर चुनाव लड़ने की कही बात, क्षेत्र के विकास और युवाओं…

1 hour ago

आज के दिन बदली दुनिया

3 नवंबर का इतिहास: जब दुनिया में बदली सत्ता, भारत ने उठाई नई करवट लेखक:…

1 hour ago

किस्मत देगी दस्तक, मेहनत से चमकेगा भाग्य; जानें आज किस राशि पर होगी धनवर्षा!

आज का पंचांग और राशिफल 3 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें प्यार, पैसा,…

2 hours ago

आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाओ, जेएसवाई भुगतान समय से करो: डीएम

आगरा राष्ट्र की परम्परा | सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से…

11 hours ago