Categories: Newsbeat

अब घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे जीवित प्रमाण-पत्र, पेंशनरों को कोषागार आने से मिलेगी राहत

स्मार्टफोन से ‘जीवन प्रमाण’ ऐप के जरिए होगी प्रक्रिया, ऑनलाइन देख सकेंगे प्रमाण-पत्र की वैधता और पेंशन भुगतान की स्थिति

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।कोषागार मऊ से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें अपना जीवित प्रमाण-पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने के लिए कोषागार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पेंशनर घर बैठे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से ऑनलाइन जीवित प्रमाण-पत्र जमा कर सकेंगे।इसके लिए पेंशनरों को अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर से ‘Jeevan Pramaan App’ और ‘Aadhaar Face RD App’ डाउनलोड करना होगा। प्रथम बार लॉगिन करते समय ऑपरेटर डिटेल में आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद पेंशनर अथवा पारिवारिक पेंशनर का आवेदन भरकर आवश्यक विवरण ऑनलाइन प्रस्तुत करना होगा।आवेदन में पेंशनर का नाम, पीपीओ संख्या, पेंशन प्राप्त करने वाले बैंक का खाता नंबर और आईएफएससी कोड दर्ज करना अनिवार्य होगा। विभाग के विकल्प में ‘Uttar Pradesh Treasury-Sub Treasuries (MAU)’ का चयन कर जीवित प्रमाण-पत्र ऑनलाइन भेजा जा सकेगा।इसके अलावा पेंशनर अपने जीवित प्रमाण-पत्र की वैधता और पेंशन भुगतान की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश कोषवाणी की वेबसाइट **koshvani.up.nic.in** पर जाकर Pensioner’s Corner के अंतर्गत Pension Payment Details विकल्प का चयन करना होगा। यहां पेंशन प्राप्त करने वाले जिले और बैंक खाता संख्या दर्ज कर प्रमाण-पत्र की वैधता तिथि, पीपीओ संख्या तथा पेंशन भुगतान अथवा अवरुद्ध होने की तिथि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।कोषागार की ओर से पेंशनरों को सलाह दी गई है कि ऑनलाइन आवेदन करते समय पीपीओ संख्या, बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड का मिलान अपनी पेंशन स्लिप अथवा बैंक पासबुक से अवश्य कर लें। सभी विवरण सही-सही भरने से आवेदन में होने वाली त्रुटियों से बचा जा सकता है।कोषागार प्रशासन ने मऊ से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों से इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि उनका जीवित प्रमाण-पत्र समय से जमा हो सके और पेंशन का भुगतान निर्बाध रूप से जारी रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

कुछ आवाजें खामोश हुईं, कुछ वीर अमर हो गए, 3 नवंबर के इतिहास में कितने अनमोल सितारे खो गए!

3 नवंबर का इतिहास: जब देश ने खोए न्याय, संगीत, समाज सुधार और शौर्य के…

10 minutes ago

3 नवंबर: इन महान हस्तियों का जन्मदिन!

3 नवंबर का इतिहास: एक ही तारीख पर जन्मे अर्थशास्त्री, संगीतकार, अभिनेता और आध्यात्मिक विभूति…

47 minutes ago

छात्रवृत्ति आवेदनों के सत्यापन में तेजी लाएं संस्थान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को समय से लाभ दिलाने…

1 hour ago

मटेरा विधानसभा से भाजपा की संभावित दावेदारी को लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के मंडल अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

हिंदू-मुस्लिम एकता के आधार पर चुनाव लड़ने की कही बात, क्षेत्र के विकास और युवाओं…

2 hours ago

आज के दिन बदली दुनिया

3 नवंबर का इतिहास: जब दुनिया में बदली सत्ता, भारत ने उठाई नई करवट लेखक:…

2 hours ago

किस्मत देगी दस्तक, मेहनत से चमकेगा भाग्य; जानें आज किस राशि पर होगी धनवर्षा!

आज का पंचांग और राशिफल 3 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें प्यार, पैसा,…

3 hours ago