गाजीपुर(राष्ट्र की परम्परा)
अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर हर जगह मंदिरो एवं अन्य धार्मिक स्थानों पर कार्यक्रम अयोजित किए गए, इसी निमित्त नगर पाालिका परिषद गाजीपुर द्वारा कलेक्टर घाट पर रंगोली एवं हजारों दीपों से सजाकर दीपोत्सव मनाया गया। आयोजित दीपोत्सव में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, एडीएम अरूण कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं डिप्टी कलेक्टर/अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव ने श्री रामदरबार के चित्रपट के समुख दीप जलाकर व पुष्पांजलि कर उत्सव मनाया, एवं जिलाधिकारी द्वारा घाट पर दीप भी प्रज्वलित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अयोध्या धाम से सजीव प्रसारण देखकर लोग आनन्दित एवं भाव विभोर हुए। नगर में हर्ष और उल्लास का माहौल है। हर जगह मन्दिरो की साफ-सफाई कर लाइटों से सजाया गया है, मन्दिरों में प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। इसी उपलक्ष्य में कलेक्टर, घाट को रंगोली से सजाकर एवं लगभग 12 हजार दीये जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। इसके पूर्व सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन भी हुआ। सदियों बाद यह पल आया है जब जन-जन के भगवान श्रीरामलला अपनी जन्मभूमि अयोध्या में विराजमान हुए है। सभी लोगों ने इस महापर्व को दीपावली से भी बढ़कर मनाया है।


इस अवसर पर तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जेई पूजा सिंह, विवेक बिन्द, एसआई एहसान आलम, सभासद/प्रतिनिधि अजय कुशवाहा, संदीप श्रीवास्तव, सनी चौरसिया, निलिमा गांधी, चुन्नु अंसारी, भानु केशरी, विशाल श्रीवास्तव, सत्यम राय आदि सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.