निर्माणाधीन रेलवे ट्रेक पर मिला युवक का शव,मचा हड़कंप

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।घुघली रेलवे स्टेशन गोरखपुर रेल मार्ग के दक्षिण सिग्नल के समीप न्यू रेल ट्रेक पर मिला शव मचा हड़कंप। शनिवार को सुबह एक युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिलने से कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मुकामी पुलिस,रेलवे पुलिस एव जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई।मृतक युवक की पहचान घुघली थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 9 निवासी मनीष मौर्या पुत्र ओमप्रकाश 28 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि बीते रात लगभग 10,11बजे मनीष के मोबाइल पर किसी का फोन आया था उसके बाद तुरंत घर से चला गया। देर रात तक जब घर नही पहुंचा तो उसकी छानबीन में जुट गए। शनिवार को सुबह एकाएक परिजनों को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव न्यू रेलवे मार्ग पर पड़ा हुआ है। परिजनों ने जाकर देखा तो शव को पहचान लिया। इस मामले में नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों बताने के हिसाब से फोन आने की सूचना एवं मोबाइल काल डिटेल्स को देखते हुए छान बीन जारी है। प्रथम दृष्टया हत्या प्रतित हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मौके पर शांति व्यवस्था बनाया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

20 फरवरी 2026: इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ

20 फरवरी 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का दैनिक राशिफल, किसे होगा…

15 minutes ago

होली से पहले खाद्य विभाग सख्त: संत कबीर नगर में नमकीन का नमूना जांच को भेजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले खाद्य विभाग सख्त नजर आ…

1 hour ago

सुविधाओं की मांग को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना

कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी: बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर उठा सवाल…

1 hour ago

20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज बड़े फैसले और विश्व परिवर्तन

20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व और भारत के इतिहास में कई निर्णायक मोड़ों से…

1 hour ago

आज का पंचांग 20 फरवरी 2026: राहुकाल से बचें, अमृत मुहूर्त में करें शुभ कार्य

पंचांग 20 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल तृतीया, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि संपूर्ण विवरण🗓…

1 hour ago

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

9 hours ago