मानवता के मूल में हैं नीति ग्रंथ: प्रो. मुरलीमनोहर पाठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग द्वारा “नीति ग्रन्थों की साम्प्रतिक उपादेयता” विषयक वैल्यू एडेड कोर्स का उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. मुरलीमनोहर पाठक, कुलपति श्रीलाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय विश्वविद्यालय नई दिल्ली ने नीति शब्द की उत्पत्ति
करते हुए मानवता के मूल में नीति ग्रन्थों के योगदान को आरेखित करते हुए कहा कि आज संपूर्ण विश्व में नैतिक मूल्यों का क्षरण हो रहा है जो अत्यंत चिंताजनक है। संस्कृत के नीति ग्रंथ इस समस्या के समाधान के मूल स्रोत है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. ललित कुमार गौड़ ने कतिपय नीति ग्रन्थों के नैतिक तत्वों को प्रतिपादित किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व नैतिक दृष्टि से भारत से संचेतना ग्रहण करता है।
विषय प्रवर्तन करते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कीर्ति पाण्डेय ने संस्कृत को समस्त भाषाओं की जननी तथा तथा नैतिक मूल्यों की संवाहिका कहा।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कुलदीपक शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर विभागीय शिक्षक डॉ. लक्ष्मी मिश्रा, डॉ. देवेंद्र पाल डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ. रंजनलता, डॉ. स्मिता द्विवेदी, डॉ. मृणालिनी, डॉ. ज्ञानधर भारती, डॉ. अर्चना शुक्ला सहित विभागीय छात्र उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

26 minutes ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

32 minutes ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

47 minutes ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

50 minutes ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

59 minutes ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

1 hour ago