लाइनमैन की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया बिजली विभाग पर गंभीर आरोप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बृजमनगंज फीडर में दुबौलिया गांव के पास पोल पर चढ़ कर फाल्ट ठीक करते समय एक लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई है जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक का नाम त्रिभुवन मौर्या उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी ग्राम बड़डार टोला परसपुर का निवासी है । परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
दुबौलिया गांव के समीप फाल्ट ठीक करते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें लाइनमैन त्रिभुवन अपने सहयोगियों के साथ दुबौलिया गांव के पास पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। तभी अचानक पोल में विद्युत सप्लाई आ गई जिसके संपर्क में आने से उक्त विद्युत कर्मी पोल पर ही बुरी तरह झुलस गया और पोल से नीचे गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जब फाल्ट ठीक करते समय लाईट की सप्लाई बाधित रहती है तो पोल में लाइट कहां से आ गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।घटनास्थल पर तहसीलदार फरेंदा, हल्का लेखपाल और पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और वर्तमान विधायक और गठबंधन से लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंच कर परिजनों को सांत्वना देते हुए पूरे मामले की जांच कराने की बात कही।
इस दौरान सपा नेता अमित चौबे, राहुल शर्मा, कैलाश यादव, लक्ष्मीकांत तिवारी, अखिलेंद्र यादव, गुलाब चौरसिया,राम ललित मौर्या, डॉ अजय चौधरी सहित अनेक समाजसेवी घटना स्थल पर मौजूद रहे। घटना से गांव में मातम पसर गया है परिजनों की चीख पुकार सुनकर लोग सदमे में हैं। उच्चाधिकारियों के सरकारी मदद के आश्वासन पर परिजनों ने शव का पीएम करवाने को सहमत हुए।
थानाध्यक्ष मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

21 minutes ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

29 minutes ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

35 minutes ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

2 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

3 hours ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

4 hours ago