Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगण्डक नदी में उतराया मिला अज्ञात युवती का शव

गण्डक नदी में उतराया मिला अज्ञात युवती का शव

क्षेत्र में मची सनसनी

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को थाना क्षेत्र भाटपार रानी अंतर्गत चनुकी ग्राम सभा मलपुरवा छोटी गंडक नदी में, बाईपार शमशान घाट के पास एक अज्ञात युवती ( उम्र लगभग 21 वर्ष )का शव आस-पास के लोगों द्वारा देखा गया, जिसकी सूचना थाना भाटपार रानी पुलिस को दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा इस अज्ञात युवती की पहचान स्थानीय लोगों से व सोशल मीडिया के माध्यम से कराने का प्रयास किया गया किन्तु युवती के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल देवरिया भेजा गया।शव को देखने से 2-3 दिन पुराना सड़ा गला लग रहा है। युवती काले रंग का जींस व लाल रंग की कुर्ती पहनी हुयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments