हिन्दू महासभा ने प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंप यूजीसी का घेराव करने की दी चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)l रामजस कालेज में बड़े पैमाने पर व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में रामजस कॉलेज पर प्रदर्शन किये बिना ही प्रिंसिपल को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। पुलिस उपायुक्त कार्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ ( डूसू ) चुनाव की सरगर्मी के चलते हिन्दू महासभा के प्रदर्शन की अनुमति रद्द कर दी थी। ज्ञापन में रामजस कॉलेज को भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों से मुक्त करवाने की मांग की गई है।
रामजस कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन देने के बाद जारी बयान में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि दाखिला घोटाला में लिप्त आरोपी दिलबाग सिंह ने सस्पेंड होने के बाद अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर न केवल अपनी बहाली करवाई, वरन प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति भी ले ली। इतना ही नहीं, दिलबाग सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद द्वारा निर्मित नियमों की अवहेलना कर स्वयं को रामजस कॉलेज गवर्निंग बॉडी का सदस्य भी मनोनीत करवाने का बड़ा भ्रष्टाचार किया। भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दिलबाग सिंह को सस्पेंड करने की मांग की गई है।
रामजस कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र मल्होत्रा, राष्ट्रीय मंत्री भगवान सिंह भाटी, राष्ट्रीय प्रचारक यज्ञ नारायण, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता, प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र स्वामी , सह प्रभारी यशपाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री राजकुमार भल्ला, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा, सुनील कौशिक आदि पदाधिकारी शामिल थे।
जारी बयान के अनुसार ज्ञापन में 15 दिन के अंदर मांगें पूरी न होने पर आरोपी दिलबाग सिंह का वेतन और रामजस कॉलेज का अनुदान रोकने की मांग के समर्थन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का घेराव करने की चेतावनी दी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

3 hours ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

13 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

13 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

13 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

13 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

13 hours ago