डीडीयू का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सर्वाधिक शपथ दिला कर अग्रणी संस्था बनने का लक्ष्य

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, निदेशकगण और अधिकारियों की बैठक प्रशासनिक भवन के कमेटी हाल मे संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व में प्रदेश भर के विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालय के विद्यार्थियों, पुरातन छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियो तथा अधिकारियों द्वारा विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में शपथ लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में रिकॉर्ड बनाना है।
राजभवन की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से दिनांक 12 जून से 19 जून तक शपथ लिया जा सकता है। शपथ लेने के उपरांत प्रत्येक प्रतिभागी को एक ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी उपलब्ध होगा।
कुलपति ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से सर्वाधिक शपथ लेकर हम लक्ष्य को प्राप्त करने में एक अग्रणी संस्था की भूमिका निभाएंगे। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों के अतिरिक्त उनके परिवार जनों तथा समाज के लोगों को भी शपथ के लिए प्रेरित किया जाएगा। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने पर उत्तर प्रदेश राजभवन के साथ-साथ विश्वविद्यालय को भी वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्राप्त होगा।

   *15 से 21 जून तक आयोजित होगा योग दिवस सप्ताह* 

विश्व योग दिवस के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय दिनांक 15 जून से 21 जून तक योग दिवस सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन करेगा। सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:
15 जून: योगा ऑन क्रूज (विश्वविद्यालय से संबंधित 50 महिलाएं इस कार्यक्रम में प्रतिभा करेंगी।)
16 जून: योग एवं स्वास्थ्य विषयक ऑनलाइन व्याख्यान कार्यक्रम।
17 जून: महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोधपीठ में 8 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए योग कार्यक्रम तथा उच्च रक्तचाप रोगियों के लिए योगासन व्यायाम आदि का प्रशिक्षण।
18 जून: प्रौढ़ व्यक्तियों तथा सर्वाइकल से संबंधित रोगियों के लिए योगासन, प्राणायाम आदि का प्रशिक्षण।
19 जून: जिला महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के लिए योग प्रशिक्षण।
20 जून: महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोधपीठ में संगीतमय योगासन कार्यक्रम।
21 जून: विश्व योग दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रातः 5:30 बजे से वृहद योग कार्यक्रम।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

7 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

7 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

7 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

7 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

7 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

7 hours ago