सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। SIR (संक्षिप्त पुनरीक्षण) से संबंधित विसंगतियों को दूर करने के उद्देश्य से गुरुवार को तहसील सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार ने की।
बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़ी समस्याओं, मतदाता सूची में त्रुटियों तथा नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पारदर्शी और त्रुटिरहित निर्वाचन प्रक्रिया पर जोर
उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर संबंधित बीएलओ या तहसील कार्यालय को तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते समाधान हो सके।
उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मतदाताओं को जागरूक करें और सही जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग दें।
ये भी पढ़े – प्रगति 2.0 बाल उत्सव मऊ: 10 होनहार छात्र-छात्राएं मंडल स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा
प्रतिनिधियों ने रखीं समस्याएं, कार्रवाई का आश्वासन
बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में आ रही समस्याओं को रखा। प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार दुर्गेश कुमार, चकबंदी अधिकारी मनोज कुमार पांडे, सत्येंद्र राजभर, जितेश कुमार वर्मा, राजकुमार जायसवाल, हरिंदर भारती सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/important-geography-questions-for-up.html?m=1
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पडरौना…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण…
कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में…
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…
एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…