जिलाधिकारी ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण

अनुपस्थित पाए गए आठ अधिकारियों के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)lजिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर विभिन्न विभागों के कक्षों में जाकर कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका को चेक किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जिला स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है, अब सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्यों में जुट जाएँ।कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों को अपनी कार्य-शैली में सुधार लाने और कार्यालय समय से पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं को निस्तारित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। अनुपस्थित अधिकारियों में मुख्य विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, लघु सिंचाई के सहायक अभियंता, ग्रामीण एवं अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अधिकारी व सहायक अभियंता, युवा कल्याण अधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

1 hour ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

1 hour ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

5 hours ago