उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के तहत होगा संस्कृति उत्सव का आयोजन

विभिन्न विधाओं के कलाकार आयोजन में कर सकते हैं प्रतिभाग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार जिला सूचना अधिकारी डॉक्टर धनपाल सिंह ने बताया कि शास्त्रीय एवं लोक संगीत की पृष्ठभूमि में उत्तर प्रदेश के सभी अंचलों में ऐसे कलाकारों की पहचान कर उन्हें उनकी योग्यता अनुसार मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित एवं समृद्ध करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव की शुरुआत की गई है। इस उत्सव में जनपद के कलाकार अपनी योग्यता के विभिन्न कलाओ को गायन क्षेत्र में शास्त्री गायन, ख्याल, ध्रुपद, उप शास्त्रीय गायन, ठुमरी, दादरा, चैती, चैता, झूला होरी, टप्पा, लोक गायन में कजरी, चैती, झूला, बिरहा, आल्हा, निर्गुण, लोकगीत, कव्वाली आदि। सुगम संगीत में गीत गजल, भजन, देशभक्ति गीत एवं अन्य वादन में स्वर वाद्य सुषीर वाद्य बांसुरी, शहनाई, हारमोनियम तंतु वाद्य सितार, वायलिन, गिटार सारंगी, वीणा वादन आदि। जनजाति वाद्य यंत्र/लोक वाद्य तबला, पखावज, दक्षिणी भारतीय मृद्गम, घाटम आदि डफला, नगाड़ा, दुक्कड़, मॉडल, शहनाई, ढोल ताशा, ढोलक, नाल, चिमटा, हुड़का, सिंघा आदि नृत्य में कत्थक भरतनाट्यम, ओडिसी, मोहिनीअट्टम तथा अन्य शास्त्री नृत्य, लोक नृत्य में धोबिया, अहिरवा, करमा, शैला, डोमकच, आखेट नृत्य तथा अन्य जातीय नृत्य आदि, लोकनाट्य में नौटंकी, रामलीला, रासलीला, स्वांग, भगत, बहुरूपिया, नुक्कड़, नाटक आदि में योग्यता रखने वाले कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन अपने संबंधित तहसील पर करेंगे। तहसील स्तर से प्रत्येक विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर पर चयनित कलाकार मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तहसील मुख्यालय पर प्रतियोगिता 02 जनवरी से 05 जनवरी के मध्य कराया जाएगा। जनपद मुख्यालय पर प्रतियोगिता 07-08 जनवरी को तथा मंडल मुख्यालय पर 10-12 जनवरी को प्रतियोगिता कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर से चयनित प्रतिभागियों को प्रदेश की राजधानी लखनऊ मुख्यालय लखनऊ में 18-20 जनवरी को तथा 23 जनवरी को लखनऊ में संपन्न प्रतियोगिता के विजयी कलाकारों को उत्तर प्रदेश पर्व में प्रतिभाग हेतु पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। इसके अलावा दिनांक 24-26 जनवरी को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर अंतिम रूप से चयनित सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां, सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम से संबंधित जानकारी जिला सूचना कार्यालय जनता मार्केट स्टेशन रोड बलिया से किया जा सकता है।

Karan Pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

5 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

5 hours ago