ठूठीबारी में यूरिया खाद के लिए उमड़ी भीड़, अपनी बारी का इंतजार करते रहे किसान

टोकन सिस्टम से वितरण किया गया खाद

लगातार बारिश से धान की फसल में खाद की बढ़ी जरूरत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लगातार हो रही बारिश के बीच ठूठीबारी साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को किसानों की लंबी कतार देखने को मिली। धान की फसल में यूरिया की तत्काल जरूरत के चलते सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान समिति पहुंच गए। लगातार हो रही बारिश के बावजूद किसान छाता लेकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इस दौरान समिति परिसर और गेट के बाहर भी किसानों की भारी भीड़ उमड़ी रही। ठूठीबारी साधन सहकारी समिति पर पहली बार टोकन सिस्टम लागू किया गया है। जिससे किसानों को क्रमवार यूरिया खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों का कहना है कि धान की बढ़वार के इस महत्वपूर्ण समय पर यूरिया खाद की जरूरत सबसे ज्यादा है। समय रहते खाद नहीं डाला गया तो फसल की वृद्धि पर असर पड़ सकता है। यही कारण है कि बारिश और भीड़-भाड़ के बावजूद किसान सुबह से ही लाइन में लगे हैं। वहीं समिति प्रशासन का कहना है कि टोकन सिस्टम से अव्यवस्था और धक्का-मुक्की से बचा जा सकेगा और हर किसान को उसकी जरूरत के अनुसार खाद मिल सकेगी।
इस संबंध में सचिव विक्की यादव ने बताया कि किसानों के लिए 400 बोरी यूरिया उपलब्ध है। सभी पंजीकृत किसानों को खाद उपलब्ध कराने की पूरी व्यवस्था की गई है और किसी को भी खाद से वंचित नहीं रहने दिया जायेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

58 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

1 hour ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

1 hour ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

3 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago