“करोड़पति बाबू” बेनकाब: 688 फर्जी नियुक्तियों का मास्टरमाइंड अनुपम पांडेय


बेसिक शिक्षा विभाग का अब तक का सबसे बड़ा भर्ती घोटाला उजागर

गोंडा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
बेसिक शिक्षा विभाग में अब तक का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। गोंडा जनपद में तैनात रहे एक बाबू ने नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते हुए करोड़ों रुपये का घोटाला कर डाला। यह शख्स है अनुपम पांडेय, जिसे अब गोंडा का ‘करोड़पति बाबू’ कहा जा रहा है।

688 फर्जी नियुक्तियों का मास्टरमाइंड
जानकारी के अनुसार, अनुपम पांडेय ने 29 एडेड स्कूलों में 688 फर्जी नियुक्तियां करवाईं। इन नियुक्तियों के जरिए न सिर्फ बेरोजगारों को पैसे लेकर नौकरी दिलाई गई, बल्कि बाद में उन्हें पेंशन का लाभ भी दिलाया गया। यह पूरा मामला फर्जी दस्तावेजों और मिलीभगत के जरिए अंजाम दिया गया।

50 हजार की नौकरी, लेकिन करोड़ों की संपत्ति
महज ₹50,000 मासिक वेतन पाने वाला यह बाबू आज करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। लखनऊ से लेकर गोंडा तक आधा दर्जन आलीशान मकान, 12 लग्जरी गाड़ियाँ और विदेशी यात्राओं का लंबा रेकॉर्ड इसकी संपन्नता की कहानी खुद बयां कर रहे हैं।

परिवार तक को दिलाई नौकरी
इस घोटाले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अनुपम पांडेय ने अपनी पत्नी, बेटी और साली को भी नियमविरुद्ध तरीके से शैक्षणिक पदों पर नियुक्त कराया।

सत्ता से संबंध, विधायक का सीधा आरोप
घोटाले को लेकर भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने सीधे तौर पर अनुपम पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक का कहना है कि यह मामला केवल आर्थिक नहीं बल्कि नैतिक और प्रशासनिक भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुका है।

वेतन भुगतान के समय विदेश में मौजूद था बाबू
जांच में सामने आया कि अनुपम पांडेय कई बार विदेश यात्रा पर होने के बावजूद उसका वेतन नियमित रूप से जारी होता रहा। यह तथ्य स्पष्ट करता है कि विभागीय मिलीभगत भी इसमें गहराई से शामिल है।

SIT जांच पर टिकी निगाहें
इस घोटाले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) अपनी पड़ताल कर रही है, लेकिन अब जनता और मीडिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच रिपोर्ट कब तक सार्वजनिक होगी और क्या दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी?

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में ठेकेदारों की आवाज प्रशासन तक पहुंची, आठ ज्वलंत मुद्दों पर हुई अहम वार्ता

एडीएम प्रशासन से मिले संजय तिवारी, सौंपा मांगपत्र अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की…

10 minutes ago

जिस कलम ने बेखौफ उठाई जनहित की आवाज, उसकी खामोशी पर भावुक हुए एसपी,परिवार को बड़ी मदद

मजबूत कलम की खामोशी ने झकझोरा एसपी का दिल! दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार…

21 minutes ago

रोजगार मेले में 785 युवाओं को मिली नौकरी, 20 से अधिक कंपनियों ने किया चयन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के…

2 hours ago

घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव के टोला भरवलिया में…

2 hours ago

घुघली-शिकारपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली-शिकारपुर मार्ग पर रात बरवा खुर्द गांव के पास दो बाइकों…

2 hours ago

बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर कांग्रेस का धरना, मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा जेल भरो आंदोलन : रविप्रताप सिंह

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कभी ब्रिटिश शासनकाल में व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में…

2 hours ago