जूते से साफ होती डामर की सड़क का वीडियो वायरल, सवालों के घेरे में जिम्मेदार

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में निर्माणाधीन सड़क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैl जिसने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर नजर पड़ी तो एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने आमजन को सोचने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूध राम किसी निर्माणाधीन या हाल में बनी सड़क का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी दौरान जब उन्होंने अपना जूता सड़क पर घसीटा तो डामर की परत आसानी से हट गई, मानो वह कोई धूल या मिट्टी हो।
यह दृश्य देखकर लोग चौंक गए। यह साफ संकेत देता है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है या फिर निर्माण मानकों की खुलकर अनदेखी की गई है। सवाल उठता है कि क्या यह लापरवाही इंजीनियरों की है, ठेकेदार की है, या फिर पूरे तंत्र की?
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसे काम होते रहेंगे, तो सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी विकास धरातल पर नहीं उतर पाएगा।हालांकि विधायक द्वारा यह जांच एक सकारात्मक पहल मानी जा सकती है, लेकिन इससे यह भी उजागर हो गया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नियमित निगरानी नहीं रखी जा रही है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि “भुगतना तो जनता को ही पड़ता है, चाहे दोष किसी का भी हो”।
इस मामले पर अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि वायरल वीडियो की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

4 hours ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

4 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

6 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

8 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

9 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

9 hours ago