कोपागंज(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पंचायत क्षेत्र हिकमा स्थित मजिदुन निसा कन्या महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की तरफ से रविवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।। इसमें गृह विज्ञान विभाग के बीए, एमए, बीएड व बीटीसी की छात्राओं के द्वारा बनाई गई सजावटी वस्तुएं जैसे कृत्रिम फूल, ग्लास पेंटिग, जैल कैंडल व बेकार की वस्तुओं से सजावटी वस्तुएं भी बनाई हुई थी।
इस प्रदर्शनी में छात्राओं के द्वारा कढ़ाई और टाई एवं डाई के वस्त्र तैयार किए गए थे। प्रदर्शनी में जिन बच्चों ने सबसे सुंदर वस्तुएं बनाई उनको सम्मानित किया गया। इसमें नफीसा खातून ,शबाना खातून ,रुश्दा खातून जाहेरा खातून प्रीति कन्नौजिया ,फरहीन खातून ,रिया राय संजू कुमारी यादव प्रथम रही । निर्णायक मंडल की भूमिका बृजेश यादव,फजलेमतिन ,कमलेश यादव ,महेंद्र कन्नौजिया रामशब्द आदि ने निभाई। महाविद्यालय की प्रबंधक बबलू भाई और इस अवसर पर पधारे अतिथि अखिलेश राजभर, प्रमोद राय, ंजितेन्द्र गोयल , ने छात्राओं के द्वारा बनाई सजावटी वस्तुओं की सराहना की और वस्तुएं बनाने के नए-नए आइडिया सांझा किए। उन्होंने कहा कि छात्राएं भविष्य में स्वरोजगार के रुप में शुरू कर सकती है। इस अवसर पर आमिर आदिल आर के मिश्रा और विवेक मौजूद रहे ।
पुरानी रंजिश में मारपीट और पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल…
जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप, पेटेंट और प्रोटोटाइप विकास की दी गई जानकारी…
फोटो AI ✍️ लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सिसवा…
3572 में से 2908 मतदाताओं ने डाले वोट, डीएम-एसपी ने चार ब्लॉकों में परखी सुरक्षा…
यूपी-बिहार में MLC चुनाव: कहीं बंपर वोटिंग तो कहीं बवाल! 4 बजे तक यूपी में…