मनरेगा के भुगतान न होने पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा गौहरपुर में जलनिगम में, प्रधान द्वारा मनमानी तरीके से कर्मचारी रखने और मनरेगा का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित सैकड़ो ग्रामीणों ने पंचायत भवन के पास धरना देते हुए, जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था की जलनिगम के निर्माण के समय ब्लॉक मुख्यालय पर जिन ग्रामीणों को कर्मचारी के रूप में बताया गया था, लेकिन कार्य प्रारम्भ होने पर प्रधान द्वारा मनमाने तरीके से अपने लोगो की नियुक्ति करा दिया गया है।
कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा गौहरपुर में नए बने जलनिगम में पहले से ब्लॉक द्वारा चिन्हित व्यक्तियों का नियुक्ति न करके, प्रधान द्वारा मनमाने तरीके से अपने लोगो की नियुक्ति कर लिया गया है। वही मनरेगा के तहत काम करने वालो वर्करों का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि फर्जी जाबकार्ड धारको का भुगतान कर दिया गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर सुबह से धरना देते हुए, शाम को प्रदर्शन किया। सभी ग्रामीणों का कहना था की अगर पहले से चिन्हित लोगो की जलनिगम में नियुक्ति नहीं हुयी और मनरेगा का भुगतान नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण ब्लॉक का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालो में चंद्रदेव यादव ,राजेंद्र राम ,शिवचंद राम ,सुरेश अमित नारायण ,हरिश्चंद्र इजहार राधेश्याम ,उमेश मौर्या कोमल राम सरवन यादव ,आनंद सिंह आदि सैकड़ो ग्रामीण शामिल थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago