जरूरतमंद और गरीबों के बीच कंबल का वितरण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l गोरखपुर शहर की वरिष्ठ समाज सेविका व अंतरराष्ट्रीय कवित्री सुधा मोदी के सहयोग से वार्ड नंबर 32, शहीद अशफाक उल्लाह नगर तुर्कमानपुर से, पार्षद पद की महिला उम्मीदवार सीमा परवीन पत्नी मोहम्मद आकिब अंसारी के नेतृत्व में तुर्कमानपुर वार्ड में गरीब और जरूरतमंद लोगों की एक लिस्ट बनाकर उन लोगों को कैंप कार्यालय पर बुलाकर कंबल वितरित किया गया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर सुधा मोदी ने कहा कि किसी के सुख दुख में भागीदार बनना मुझे बहुत ही अच्छा लगता है, मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि मुझे इतनी शक्ति प्रदान करें जिससे हम हमेशा जरूरतमंद लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद कर सकें। गोरखपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी व लोकप्रिय नेता विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सुधा मोदी समय-समय पर पूरे गोरखपुर शहर का प्रतिनिधित्व करती हैं, और आज इसी क्रम में तुर्कमानपुर वार्ड में मोहम्मद आकिब अंसारी के नेतृत्व में व सुधा मां के सहयोग से कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता व अंतरराष्ट्रीय शायर मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि कंबल वितरित करने का उद्देश्य सिर्फ इतना ही है कि आम लोगों की कमियों में हम लोग भागीदार बने और उनके सुख के साथी बने जिससे आम जनमानस तक उनकी जरूरतों को पूरा किया जा सके।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक मोहम्मद आकिब अंसारी ने सुधा मां के सहयोग से इस सफल आयोजन के लिए, अपने सभी मेहमानों को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम के इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी जलालुद्दीन कादरी, सैय्यद फाउंडेशन के अध्यक्ष सैय्यद शादान, इंजीनियर हरिओम मल्ल, सत्यम गहलोट, अज़हर, मोहम्मद इरफान, अयान अहमद निजामी, मोहम्मद अनस, सिराज खान व् मोहम्मद हम्माद आदि लोग उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीबीएयू की पहल से स्कूली विद्यार्थियों में बढ़ेगा नवाचार और उद्यमिता का रुझान

जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप, पेटेंट और प्रोटोटाइप विकास की दी गई जानकारी…

3 minutes ago

हरखपुरा में 3.17 करोड़ रुपये से बनेगा भव्य बारात घर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सिसवा…

10 minutes ago

शिक्षक निर्वाचन में महराजगंज में 81.41 प्रतिशत मतदान

3572 में से 2908 मतदाताओं ने डाले वोट, डीएम-एसपी ने चार ब्लॉकों में परखी सुरक्षा…

17 minutes ago

ब्रह्मानंद हत्याकांड में दो महिलाओं की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले का चर्चित ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय…

21 minutes ago