गाय की बछिया का पहला जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत करेहना में रहने वाले समाजसेवी ब्राह्मण सेवा संस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी ने अपने परिवार के साथ गाय की बछिया का पहला जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। आपने अपने आसपास बच्चों और बड़ों को जन्म दिवस मनाते हुए जरूर देखा होगा लेकिन क्या आपने सोचा होगा कि पशुओं का भी जन्मदिन मनाया जाता है आज कुछ ऐसा ही देखने को मिला है ग्राम पंचायत करेहना में जो गाय की बछिया का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बछिया को कुमकुम, पुष्प, चंदन, धूप, दीप आदि से पूजा करके माला पहना कर अंग वस्त्र डालकर जन्मदिन मनाया इन्होंने बताया कि गाय हम सभी की माता है और गाय की हम सभी को पूजा करनी चाहिए और कहा कि जो गाय आवारा घूम रही हैं उनको एक एक करके सभी किसानों को बांध लेना चाहिए क्योंकि अगर गौ माता को कोई कष्ट होगा तो हम लोग सुखी नहीं रह पाएंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

12 minutes ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

19 minutes ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

27 minutes ago

विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…

34 minutes ago

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

39 minutes ago

मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…

44 minutes ago