थल सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के करमौता ग्राम निवासी सुशील राय पुत्र देवेंद्र नाथ राय ने थल सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया ,क्षेत्र में खुशी की लहर है। पहली बार लेफ्टिनेंट बन कर सुशील राय अपने पैतृक गांव करमौता पहुंचे तो क्षेत्र वासियों एवं ग्राम वासियों ने गाजे -बाजे के साथ गांव के लाल का भव्य स्वागत किया। सुशील राय पहले से ही पढ़ने में मेधावी एवं होनहार थे। उन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई एक प्राइवेट स्कूल ग्वालियर से किया। तत्पश्चात उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से सिविल इंजीनियरिंग में (बीटेक ) की। उन्होंने देश की सेवा में योगदान देने के लिए (सी डी एस )की तैयारी शुरू कर दिया ।और सफल होकर थल सेना में चेन्नई से एक साल की ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट बने। उनके बाबा मातादीन राय व बड़े पापा शर्मा जी राय ने अपने घर के होनहार लड़के को आशीर्वाद दिया , और जमकर सराहा।इस अवसर पर भरत राय ,उमेश तिवारी ,राजेंद्र तिवारी संजीव राय अविनाश राय राहुल राय धीरज राय अतुल राय ,प्रमोद राय, मनीष राय ,संदीप राय, अशोक गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।

Editor CP pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

6 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

6 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

6 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago