18 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार विभिन्न पदों पर तैनात 18 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के मुताबिक डॉ. सतीश कुमार, आईपीएस-आरआर-2013 को पुलिस अधीक्षक, संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से सेनानायक, 01 वाहिनी एसएसएफ, लखनऊ भेजा गया है। वहीं संजीव सुमन, आईपीएस-आरआर-2014 को संबद्ध पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, यूपीएसआईएफएस, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
समीर सौरभ को पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, लखनऊ से सेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर बनाया गया है। आशुतोष द्विवेदी को एपीटीसी, सीतापुर से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या भेजा गया है।
आनंद कुमार-।। को क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली से पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, लखनऊ तथा संजय राय को क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या से पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में शशि शेखर सिंह को एटीएस, लखनऊ से सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर और वंशराज सिंह यादव को सीआईडी मुख्यालय, लखनऊ से सेनानायक, 03 वाहिनी एसएसएफ, प्रयागराज भेजा गया है।
राजकुमार को सुरक्षा, मथुरा से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान की जिम्मेदारी दी गई है। प्रीतिबाला गुप्ता को एटीएस, लखनऊ में ही पुलिस अधीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारी मिली है।
कमल किशोर को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, लखनऊ तथा देवेश कुमार शर्मा को यूपीपीसीएल मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, खाद्य प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजा गया है।
राहुल मिठास को तकनीकी सेवाएं, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. कृष्ण गोपाल को 05वीं वाहिनी एसएसएफ, सहारनपुर से पुलिस अधीक्षक, पीटीसी, मुरादाबाद भेजा गया है।
शोएब इकबाल को एसीओ मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा पवित्र मोहन त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, आरटीसी चुनार, मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ और महेश सिंह अत्रि को पीटीएस, मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस विभाग में किए गए इन तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानांतरण आदेश के बाद विभिन्न इकाइयों और जिलों में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

9 seconds ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

15 minutes ago

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज का विकल्प

TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…

2 hours ago

मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर बरहज पहुंचे शिवपाल यादव, ओम प्रकाश राजभर पर साधा निशाना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी चिंतक, लेखक और पूर्व सांसद स्वर्गीय…

2 hours ago

UP Polytechnic 2026: सीटें तय, नियम सख्त; इन संस्थानों में कई डिप्लोमा कोर्स होंगे बंद

UP Polytechnic Admission 2026: 58,776 सीटों पर होगा दाखिला, मान्यता के बाद ही शुरू होगी…

8 hours ago

अब कागजी नहीं होगा पशुपालन प्रशिक्षण, बस्ती केंद्र पर मिलेगा प्रैक्टिकल ज्ञान

आधुनिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण बस्ती (राष्ट्र…

9 hours ago