बेटे को लेने जा रहे दंपति का सड़क हादसा,पत्नी की मौत पति गंभीर रूप से घायल

रामपुर बुजुर्ग के पास हादसा, कंबाइन मशीन ने ली महिला की जान चालक फरार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार टोला लखनपुर में शनिवार की रात एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत बागापार निवासी अनवर अली पुत्र इशाक का बेटा सलमान कुछ दिन पूर्व रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई गया था। शनिवार की शाम सलमान ने अपने माता-पिता को फोन करके बताया कि वह महराजगंज बस स्टेशन पहुंचने वाला है और घर लौट रहा है। यह सुनते ही परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

बेटे को लेने के लिए अनवर अली अपनी पत्नी सदीकुन निशा 36 वर्ष के साथ मोटरसाईकिल से महराजगंज की ओर निकल पड़े। रास्ते में जब दंपती रामपुर बुजुर्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, तभी रात लगभग आठ बजे एक कंबाइन मशीन ने उनकी मोटरसाईकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान सदीकुन निशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अनवर अली का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना पाकर बागापार चौकी प्रभारी मनीष कुमार पटेल अपने सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस में रखवा दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कंबाईन मशीन का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।सदीकुन निशा की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे बागापार और आस- पास के इलाके में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे सलमान के घर लौटने की खुशी पल भर में गम में बदल गई।

इस संबंध में बागापार चौकी प्रभारी मनीष कुमार पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी जिला अस्पताल से प्राप्त हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की तो वहां से कंबाइन मशीन गायब थी। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वही पुलिस ने फरार चालक की तलाश में टीम लगाई है और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

5 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

5 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

5 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

6 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

6 hours ago