बकरी चराने के विवाद ने ली हिंसक रूप, महिलाओं व मासूम पर टूटी लाठियां – वीडियो हुआ वायरल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरा डोरीपुर में रविवार को एक मामूली बकरी चराने के विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें तीन महिलाएं और एक 10 वर्षीय मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें –बढ़ी सर्दी: तापमान लुढ़का, सुबह-शाम कोहरा और ठंडी हवाओं का असर तेज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेमशिला पत्नी राजेंद्र शर्मा की बकरी विपक्षी के दरवाजे पर चली गई थी। जब उनकी बेटी बकरी को लेने पहुंची तो विपक्षी पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया और सिर पर लाठी से वार कर दिया। शोर सुनकर दूसरी बेटी और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी बेरहमी से पीटा गया।

ये भी पढ़ें –सरकारी बैंकों की भूमिका और जनता का भरोसा — क्या खतरे में है?

पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी पक्ष के करीब छह से सात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हमला किया। घटना में घायल सभी लोगों को ग्रामीणों की मदद से स्थानीय अस्पताल भेजा गया। वहीं, वायरल वीडियो में मारपीट का पूरा दृश्य साफ-साफ देखा जा सकता है, जिसमें महिलाओं और बच्चे को पीटते हुए लोग नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें –ज्ञान का दीपक जलाना है बाल विवाह मिटाना है

सूचना मिलते ही कोपागंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

1 hour ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

2 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

3 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

3 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago