युवती व परिजनों पर हमला, चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग गांव में एक युवती और उसके परिजनों पर लाठी-डंडे से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता कुमारी गुंजन चौहान ने कोतवाली सलेमपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह अपनी बहनों संजना, प्रियांशु, गरिमा और गुड़िया देवी के साथ पूजा कार्यक्रम से लौट रही थी, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि उक्त लोग हाथों में लाठी-डंडे लिए पीड़िता के घर में घुस आए और गुंजन चौहान, उसकी बहनों व गुड़िया देवी की पिटाई कर दी, जिससे सभी को आंतरिक चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर सलेमपुर पुलिस ने चार लोगों — सतेश चौहान पुत्र स्व. रामदेव, नितेश चौहान पुत्र पारस, राम ईकबाल पुत्र स्व. रामदेव और श्वेता पुत्री राम ईकबाल — के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

24 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 day ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 days ago