Categories: कविता

सही व त्वरित निर्णय

नौकरी के एक साक्षात्कार में यह
प्रश्न पूछा गया कि यदि आप के
सामने अचानक एक बड़ा सा काला
नाग आ जाय तो आप क्या करेंगे ?

एक व्यक्ति ने उत्तर दिया कि वह उस
काले नाग की सुंदरता का आनंद लेगा,
दूसरे ने कहा कि वह वहीं उसके
सामने डटकर खड़ा हो जाएगा।

एक अन्य व्यक्ति ने उत्तर दिया कि
मैं वहाँ से भागकर जान बचाऊँगा,
एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि काला
नाग मुझे देख कर खुद भाग जाएगा।

पर एक व्यक्ति ने उत्तर दिया कि वह
नाग भी मुझे देखकर भाग जाएगा,
और मैं भी उसे देखकर भाग जाऊँगा,
सारे उत्तरों में किसका उत्तर सही होगा।

शायद काले नाग को भी जब तक
कोई छेड़खानी न करे, कुछ नहीं करेगा,
और काले नाग को देखने वाले तथा
उस नाग को भी एक दूसरे से डर होगा।

इन सब में शायद अंतिम उत्तर ही
सही होगा, लेकिन जो भी निर्णय
नाग व उसे देखने वाले का होगा,
उसमें एक मिनट का समय लगेगा।

जब अपनी जान पर बात आ जाये
तो निर्णय लेने में बस एक मिनट से
ज्यादा देरी कोई भी नहीं लगाएगा,
वह शीघ्र निर्णय कर जान बचाएगा।

जान है तो जहान है, काले नाग जैसा
मामला अक्सर जीवन में आता होगा,
आदित्य शीघ्र सही निर्णय लेकर
कोई भी जीवन सुरक्षा रख पायेगा।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में खूनी संघर्ष! जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…

5 minutes ago

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

17 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

17 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

17 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

19 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

19 hours ago