खेल से उत्पन्न होती है प्रतिस्पर्धा की भावना -राजू प्रसाद श्रीवास्तव


बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सखिनी मे चल रहा पांच दिवसीय श्रीनाथ स्पोर्ट सखिनी महाशिवरात्रि कप डे दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार का मैच जौरा बाजार एवं विशुनपुरा बाजार के बीच खेला गया।जिसमे जौरा बाजार ने विशुनपुरा बाजार को 5 विकेट से हरा दिया।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अमिट रेखा के प्रदेश प्रभारी राजू प्रसाद श्रीवास्तव ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होने के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास होता है। इससे आगे चलकर खिलाड़ी राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करता है।मुख्य अतिथि खिलाड़ियों के रोमांचक मुकाबले को देखकर आश्चर्यचकित हो उठे।उन्होंने कहा कि खिलाडियों द्वारा इस प्रकार की सुंदर प्रतिभा और जोश ग्रामीण इलाके में देखने को मिल रही है।
प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करने उतरी जौरा बाजार की टीम ने निर्धारित 5 ओवर में जौरा बाजार की टीम 29 रन बनाई।जबकि रोमांचक मुकाबला खेलते हुए विशुनपुरा बाजार की टीम 28 रन पर ही सिमट गई।इस प्रकार मैच को जौरा बाजार की टीम ने 5 विकेट से जीत कर अगले दौर में पहुंच गई।मैच में कमेंट्री नागेन्द्र शर्मा एवं शैलेन्द्र प्रताप यादव ने किया।इस दौरान अध्यक्ष अखिलेश राय,उपाध्यक्ष दुर्गेश राय,शिवसागर यादव, व्यवस्थापक ओपी यादव,पिंकू राय,कोषाध्यक्ष अश्वनी राय,मनीष राय,सदस्य रितेश यादव, विकास पटेल,संजय यादव,राकेश यादव,रामनिवास गुप्ता, मुलायम यादव,अभय यादव,पिन्टू यादव,विपिन मद्धेशिया, आलोक राय,नितेश पटेल,आकाश राय, नितेश यादव, किशन,राहुल, गोविन्द यादव, कुन्दन राजभर, राजा, अजय,देवान्दन,शनि राय,धीरू राय, विनोद मद्धेशिया, शम्भू कुशवाहा,विनय,आकाश,मनीष,साहिल,सुरज,प्रिन्स, रोशन,आंनद आदि लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 80 KM/H की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं; IMD ने जारी की नई चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने के साथ ही देश के…

4 hours ago

Gorakhpur Accident: निर्माणाधीन डिवाइडर पर सो रहे मजदूर पर डंपर ने पलटी मिट्टी, दबकर दर्दनाक मौत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सड़क निर्माण कार्य के दौरान…

4 hours ago

Noida Fire News: सेक्टर-75 की Ivy County सोसाइटी में भीषण आग, 12वीं मंजिल का फ्लैट जलकर खाक

नोएडा (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली में हालिया आग की घटनाओं के बाद अब नोएडा से…

5 hours ago

सेल्फी से ज्यादा सेवा

पेड़ लगाना ही नहीं, रखना भी है ध्यान।जल देकर जीवन मिले, छेड़ो ये अभियान।। पाँच…

17 hours ago

जिले के छात्र ने कोटा में फांसी लगाकर दी जान

संत कबीर नगर/कोटा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के कोटा शहर में एक कोचिंग छात्र द्वारा…

17 hours ago

भविष्य के अधिवक्ताओं को मिला कोर्ट का व्यावहारिक प्रशिक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष…

18 hours ago