महाकुम्भ मेला 2025 को लेकर रेल अधिकारियों का निरंतर निरीक्षण जारी

वाराणासी (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज संगम में लगने वाले आगामी महाकुम्भ मेला-2025 में श्रद्धालुओं की अनुमानित भीड़ के दृष्टिगत मेला में आनेवाले श्रद्धालुओं की सुगमता एवं समुचित सुविधा प्रदान करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव मंडलीय अधिकारियों के साथ निरन्तर निरीक्षण कर रहें, जिससे श्रद्धालुओं की किसी प्रकार की परेशानी न हो । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार 13 नवम्बर, को अपने मंडलीय अधिकारियों के साथ बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण कर, इस रेल खण्ड की संरक्षा एवं परिचलनिक गति का आंकलन किया । निरीक्षण के क्रम में प्रयागराज संगम में लगने वाले आगामी महाकुम्भ मेला में आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए कुम्भ स्पेशल गाड़ियों के प्रबंधन एवं समुचित यात्री सुविधा प्रदान करने हेतु झूँसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों का भी गहन निरीक्षण किया। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने प्रयागराज रामबाग स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मेला यात्रियों की सुविधा के लिए निर्मित नय़े यात्री आरक्षण केन्द्र,अनारक्षित टिकट काउंटर,अस्थाई फ़ूड एवं वाटर वेंडिंग स्टॉलों, प्रतीक्षालयों,अतिरिक्त प्रवेश और निकास मार्ग,स्थाई एवं अस्थाई प्लेटफार्मों, यात्री शेड, आर सी सी बेंचेस, पैदल ऊपरी गामी पुल, अस्थाई प्रतीक्षालयों, सी सी टी वी सर्विलांस, चारदीवारी एवं भीड़ के समुचित प्रबंधन हेतु नियंत्रण कक्ष तथा यात्री सुविधा विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक ने झूँसी स्टेशन निरीक्षण के दौरान स्टेशन के सेकण्ड एन्ट्री गेट के सर्कुलेटिंग एरिया में बने हुए यात्री प्रतीक्षालय,बाउन्ड्री वाल,हाई मास्ट लाइट, अस्थाई शौचालय, रात्रि के आने -जाने के लिये अप्रोच सड़क का गहनता से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया ।
इस निरीक्षण के अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय अनुज वर्मा,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी,सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) हीरा लाल,जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड

493 महिला प्रशिक्षुओं ने ली शपथ कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस…

14 hours ago

कलयुगी दामाद ने ससुराल में तिहरा हमला, पत्नी व सास की मौत, ससुर गंभीर

इलाके के बछईपुर गांव के छोटका पूरा में शनिवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात…

14 hours ago

रविप्रताप सिंह ने मोहन सेतु के निर्माण में देरी पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ अर्धनिर्मित मोहन सेतु…

14 hours ago

हिंदी विभाग को मिला नया नेतृत्व: प्रो. विमलेश मिश्र ने संभाली विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

1 day ago

कुर्थीजाफरपुर : चेयरमैन के रिश्तेदारों को हुआ आवासीय पट्टा 39 साल बाद रद्द

जिलाधिकारी ने दिया कब्जा हटाने का आदेश मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कुर्थीजाफरपुर नगर…

1 day ago

होमगार्ड्स एनरोलमेंट–2025 परीक्षा का निरीक्षण, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा…

1 day ago