सीएम को पोस्टकार्ड भेज जताया आक्रोश

रेहरा बाजार /बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में एएनएम संगठन ने पुनः मोर्चा खोल दिया। सीएम को भेजें मेल अभियान के अंतर्गत रेहरा बाजार की सभी एएनएम ने मुख्यमंत्री को 25 पोस्टकार्ड भेज कर ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश वापस लिए जाने की मांग की है। एएनएम बहनों ने कहा कि संविदा व अस्थाई रूप में कार्यरत एएनम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में सेवाएं दे रही हैं।
बीते 14 अक्टूबर को महानिदेशक परिवार कल्याण में एएनएम की उपस्थिति और कार्य पुष्टि के लिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का आदेश जारी किया है। यह पूरी तरह व्यवहारिक है।जो न्याय संगत नहीं है।कहा कि चंडीगढ़ में कार्यरत एनएचएम कर्मियों की तरह उत्तर प्रदेश में समान काम समान वेतन सिद्धांत को लागू किया जाए। सभी संविदा एएनएम को उनके अनुभव के आधार पर विधि मान्य नियमों के साथ स्थाई किया जाए। 2800 ग्रेड- पे के अनुसार प्रोन्नत वेतनमान लागू कर एरियर सहित भुगतान किया जाए। स्थानांतरण की अस्थाई नीति बनाई जाए।सभी एएनएम ने पोस्टकार्ड भेज कर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।। एएनएम बहनों ने सीएचसी रेहरा बाजार में एकत्रित होकर मांग पूरी होने के लिए इकट्ठा होकर पोस्टकार्ड लिखकर डाकखाना रेहरा बाजार में भेज दिया है। जिसमें मुख्य रूप से माहेश्वरी तिवारी,गायत्री त्रिपाठी, सविता यादव, पूर्णिमा ,आरती, रेखा श्रीवास्तव विमला, निशा ,दीपा, अर्चना, ममता सिंह ,बीना, शारदा, पूनम सिंह ,आदि एएनएम बहने उपस्थित रही।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

23 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago