दिन दहाड़े अपराधियों ने दिया लूट और हत्या की घटना को अंजाम

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के लार नगर में बुधवार को दिन दहाड़े शास्त्री नगर में प्रसिद्ध व्यवसाई घनश्याम गुप्ता की पत्नी चंद्रावती देवी उम्र लगभग 65 की लुटेरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या की खबर फैलते ही बाजार में दहशत फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और घटना की जांच करने में लगी है । बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे कस्बा लार के
कोईरी टोला वार्ड निवासिनी श्रीमती चंद्रावती देवी पत्नी धनश्याम गुप्ता उम्र 65 वर्ष का शव अपने घर के अन्दर कमरे में बेड पर खून से लहुलुहान मिला।
उनके सर पर किसी धारदार हथियार से चोट पहुंचाया
गया था । अत्यधिक खून बहने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। उनके पति घनश्याम गुप्ता अपनी दुकान से दोपहर का भोजन करने घर पहुंचे
तो बेड पर खून से लथपथ पत्नी का शव देखकर हक्का बक्का रह गए और इस घटना की सूचना लार पुलिस को दी। मृतका चंद्रावती देवी की लार
बाजार शिव मंदिर के पास एक किराने की दुकान है।दुकान उनके पति घनश्याम गुप्ता चलाते हैं। एक सोने चादी की दुकान कस्बा लार मेन बाजार में है। इस
दुकान को कप्तान गुप्ता चलाते हैं। दूसरा लड़का अजय गुप्ता व उनकी पत्नी अध्यापक है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था वो दोनों लोग विद्यालय चले गये थे। एक लड़का राकेश गुप्ता जो समान की खरीदारी करने हेतु गोरखपुर था। घर में दो बच्चे है वह भी स्कूल गये थे। समझा जा रहा है कि घर में अकेले वृद्धा को पाकर बदमाश किसी धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिए जिससे उनकी मौत हो गई। घर के दूसरे मंजिल पर रखी अलमारी तोड़ कर आभूषण और नकदी की लूटपाट की गयी है।
मृतका का जहां घर के पास l काफी घनी आबादी है।
आसपास व्यवसाई वर्ग के ही लोग निवास करते हैं।
दोपहर में घरों में केवल महिलाएं ही रहती हैं। पुरुष सदस्य अपने व्यवसाय पर चले जाते हैं। पुलिस की पड़ताल के बाद ही घटना के असल तथ्य सामने आयेंगे। प्रथम दृष्टया यह घटना लूट और हत्या की प्रतीत हो रही है। पुलिस
हत्यारों तक पहुंचने के लिए आसपास के घरों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। अभी तक इस मामले में पुलिस के किसी अधिकारी की तरफ से कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

2 hours ago

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पंचायत राज मंत्री को सौंपा मांगपत्र

मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…

2 hours ago

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

2 hours ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अल्पकालीन विस्तारक योजना कार्यशाला आयोजित

बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…

3 hours ago

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

4 hours ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

4 hours ago