बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार रविवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत, जिले के विभिन्न बूथ केन्द्रों का निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने बूथ केन्द्रों की संख्या, तैनात बीएलओ की संख्या, मतदाता सूची, कितने फार्म- 6,7,8 प्राप्त हुए, जेंडर रेशियो और बीएलओ के मूल पद की जानकारी ली।
जिलाधिकारी सर्वप्रथम उच्च प्राथमिक विद्यालय जीराबस्ती पहुंचे,यहां पर बूथ संख्या चौबीस के बीएलओ ने बताया कि यहां पर उन्होंने फॉर्म छह के अंतर्गत कुल आठ आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें सात महिला और एक पुरुष का है एवं बूथ संख्या तेईस पर फार्म छ के प्राप्त छः आवेदनों में चार महिला और दो पुरुष के थे।
इसी प्रकार जिलाधिकारी ने मिडिल स्कूल जीरा बस्ती और कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, बलिया का निरीक्षण कर सभी बूथ केन्द्रों पर फार्म 6, 7 और 8 के अंतर्गत कुल प्राप्त आवेदन पत्रों में से कितने महिला और पुरुष मतदाताओं के आवेदन आए हैं, इसकी जानकारी वहां के बीएलओ/पदाभिहित अधिकारी से लिया और सभी को अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने का निर्देश दिया।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…