बे मौसम हुई बरसात से कोपागंज नगर के मुख्य मार्ग पर जल जमाव से राहगीरों को हुई परेशानी

दर्जनों घरों के सामने घर की चौखट तक पानी लगने से हुई काफी दिक्कतें

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। वैसे तो यह मौसम बरसात का नहीं हैं पर कहते हैं न कि ईश्वर के आगे किसी की नहीं चलती । ज़ब चाहे बारिश हो जाय जब चाहें धूप हो जाए। अचानक आई इस बारिश ने किसानों के सामने बहुत बड़ा संकट खड़ा कर दिया हैं। इस बेमौसम हुए बरसात से कोपागंज नगर के मुख्य मार्गो पर जल जमाव से लोगों को आने जाने में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जनपद के सबसे पुरानी नगर पंचायतों में शुमार कोपागंज नगर पंचायत में जल निकासी की समस्या कई दशक पुरानी है। आज भी थोडी सी बारिस हुई नहीं की घुटनों तक पानी लग जाना आम बात है। नगर पंचायत के वर्तमान चेयर मैन द्वारा युद्ध स्तर पर नालों का निर्माण कराया जा रहा हैं पर समस्या जस की तस बनी हुई हैं। नगर के दोस्तपुरा उत्तरी सोनकर बस्ती से बाजार को जाने वाले मार्ग पर पानी लगने से वाराणसी स्वीट हाउस के डायरेक्टर श्याम जी साहनी को उस वक़्त शर्म सार होना पड़ा जब राजस्थान के गंगापुर से उनके घर पहली बार आए नये मेहमान मुख्य सड़क से उनके आवास तक सड़क का गंदा पानी देख भौचक रह गये। किसी तरह श्याम जी साहनी को मोटर साइकल पर बैठा कर साली को घर तक छोड़ना पड़ा। नये मेहमानों द्वारा बार बार विकास को लेकर सवाल किये जा रहें थे कि यह कैसा नगर पंचायत हैं जहाँ गंदा पानी सड़कों पर बहता हैं। बेचारे सफाई भी देते तो क्या देते ।

Karan Pandey

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

4 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

4 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

5 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

5 hours ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

5 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

5 hours ago