प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

अपराधियों के हौसले बुलंद रोकने में सरकार विफल – रामजी गिरि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में शनिवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन कर प्रदेश में खराब हो रही कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित पत्रक उप जिलाधिकारी सदर विपिन दूबे को सौंपा।इस दौरान सम्बोधित करते हुए रामजी गिरि ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।प्रदेश की भाजपा सरकार इसको रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हो गई है। आज प्रदेश में पेड़ से लटके नाबालिग बहनों के शव,तो भाजपाइयों द्वारा आईआईटी – बीएचयू में सामुहिक दुष्कर्म, रामपुर जिले में आम्बेडकर स्मारक की मांग पर दसवीं कक्षा के दलित छात्र सुमेश की परीक्षा देकर लौटते समय हत्या यह साबित करते हैं कि प्रदेश में अब जंगलराज कायम हो गया है।अब जरूरत है कि इस नाकाम साबित हो रही भाजपा सरकार को हटा कर संविधान की रक्षा की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष विस्मिल्लाह लारी,पुरुषोत्तम नारायण सिंह, आनंददेव गिरि, गोविंद मिश्र, दीनदयाल यादव, समीर पांडेय, आलोक त्रिपाठी, राजन,सत्यप्रकाश मणि,सत्यप्रकाश मिश्र, नीलेश मणि त्रिपाठी, मनोज मणि,वीरेन्द्र त्रिपाठी, राशिद अंसारी,अब्दुल जब्बार, राजकुमार यादव, रीता देवी,संदीप पांडेय, रमाशंकर यादव, सुहेल अंसारी, सच्चिदानंद मिश्र, अशोक कुमार, विनोद जायसवाल,रमाकांत खरवार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

6 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

7 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

7 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

7 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

9 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

9 hours ago