मुख्यमंत्री ने किया 1100 अन्नपूर्णा भवनों का लोकार्पण

साथ ही 79000 उचित दर दूकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारम्भ

सांसद ने जनपद के खलीलाबाद ब्लॉक के बरईपार पैठान में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण एवं ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का जिले में किया शुभारम्भ

लखनऊ/संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन सभागार लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में नवनिर्मित 1100 अन्नपूर्णा भवनों (मॉडल उचित दर दुकानों) का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 79000 उचित दर दूकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारम्भ भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा अन्नपूर्णा भवनों (मॉडल उचित दर दुकानों) का लोकार्पण एवं ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण के शुभारम्भ अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 10 उचित दर विक्रेताओं को अन्नपूर्णा भवन की प्रतीकात्मक चाबी साैंपी गयी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगणों एवं सभी 75 जनपदों के उचित दर विक्रेताओं एवं सम्मानित प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि शासन एवं जनप्रतिनिधियों के सतत प्रयास से आज हर गरीब एवं जरूरतमंद को उत्तर प्रदेश में खाद्यान्न मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यह एक चुनौती भरा कार्य था, जरूरतमंदों को राशन नही मिल पाता था, राशन कार्ड धारक का राशन विचौलियों के माध्यम से दूसरें लोगो तक पहुच जाता था।
उन्होंने कहा कि अब खाद्य एवं रसद विभाग में टेक्नॉलोजी का उपयोग कर पहले ई-पॉस मशीन से और अब ई-वेइंग मशीन व्यवस्था लागू करके प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जहां इस क्षेत्र में भी रिफार्म किये गये उससे 80000 राशन कोटे की दुकानों से 15 करोड़ लोगो को लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना ‘‘सबका साथ-सबका विकास एवं सबका प्रयास’’ की सार्थकता आ जमीनी, धरातल पर साफ दिखाई दे रही है। आज बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गो को शासन की हर योजनाओं का लाभ पूरे पारदर्शिता एवं सुगमता के साथ मिल रहा है, यही सुशासन है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जहा शासन की हर सुविधाओं का लाभ जाति, धर्म, भाषा, मजहब का भेदभाव किये बिना पारदर्शितापूर्वक हर जरूरतमंद तक पहुच सके, सुशासन का यही मॉडल रामराज्य है। उन्होंने कहा कि सरकार की बदली हुई कार्य संस्कृति का शत प्रतिशत लाभ सभी जरूरतमंद को दिलाना और उनके जीवन स्तर को उन्नत और समृद्ध बनाना ही हब सबका लक्ष्य होना चाहिए।
इसी क्रम संत कबीर नगर के सांसद ई. प्रवीण कुमार निषाद ने जनपद के खलीलाबाद विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरईपार पैठान में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद द्वारा ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन लखनऊ से अन्नपूर्णा भवनों के लोकार्पण/ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारम्भ कार्यक्रम को जनप्रतिनिधिगणों सहित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों ने एलईडी वीडियों वैन के माध्यम से सजीव प्रसारण देखा और सुना।
सांसद ने उपस्थित क्षेत्रवासियों का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शी एवं विकासपरक सोच तथा व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन में आधुनिक तकनीकी का उपयोग का ही परिणाम है कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंदो को मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज समाज का हर व्यक्ति पूरे मान सम्मान के साथ रोटी, कपड़ा और मकान की चिंता किये बिना खुशहाली से जीवन यापन कर रहा है। सरकार विभिन्न विभागों के माध्यम से सभी केन्द्र/प्रदेश सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गो के पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शितापूर्ण एवं योजनाबद्ध तरीके से पहुचा रही है। सांसद श्री निषाद द्वारा भारी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों से विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने से सम्बंधित फीड बैक भी जाना।
इस असवर पर उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने सांसद सहित सभी जनप्रतिनिधिगणों एवं सम्मानित ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिये जाने हेतु आश्वस्त किया तथा कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में लाभार्थी विकास भवन स्थित सम्बंधित कार्यालय से भी बिना किसी संकोच से सम्पर्क कर सकते है।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद बिरेन्द्र मणि त्रिपाठी, एआरओ सुनीता, सप्लाई निरीक्षक अभय नारायण, ग्राम प्रधान पूनम भट्ट, प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश भट्ट, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित भारी संख्या में महिलाएं एवं अन्य ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

10 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

11 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

11 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

11 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

11 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 day ago