कांग्रेसियों ने मनाया पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) आजादी के महानायक, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सलेमपुर नगर के नेहरू पार्क में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर मनाया। सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भगीरथी प्रसाद ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, पंडित नेहरू ने आजादी के बाद देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया।
जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आजादी की लड़ाई के अग्रिम पंक्ति के योद्धा, नेहरू जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनके दूरदर्शी सोच के कारण ही भारत का सम्मान पूरे विश्व में कायम हुआ।ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि वह भारतीय लोकतंत्र के बुनियाद थे। देश में कल कारखाने का निर्माण कर, आमजन को रोजगार का अवसर दिया। कांग्रेस नेता विजय कुशवाहा ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के द्वारा देश के लिए, किया गया कार्य आज भी प्रासंगिक हैं, चाहे स्वतंत्रता आंदोलन की जेलों का गाथा हो या देश के प्रधानमंत्री काल का निर्णय हों हम उन्हें 21वी सदी के महानायक के रूप में जानते हैं। सरकार पर तंज कसते हुए विजय कुशवाहा ने कहा कि आजादी की लड़ाई मे जब नेहरू को अहमदनगर किले की जेलों मे बंद किया गया था, तो नेहरू ने ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया, आत्मकथा जैसी विश्व प्रसिद्ध पुस्तको की रचना की, जबकि कुछ और लोग भी जेलों मे बंद थे, जिन्होंने अंग्रजों का माफीनामा लिखते थे, ताउम्र गुलामी करने की कसमें खाते थे। प्रधानमंत्री रहते हुए चाचा नेहरू ने आई आई टी और आई आई एम जैसे उच्चशिक्षा कई महत्वपूर्ण संस्थाओं की शुरुआत किए, साथ साथ शिक्षा क्षेत्र में संचारात्मक प्रभाव छोड़ा,औद्योगिक, ऐतिहासिक आदि क्षेत्रों में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण हैं। आज की केंद्र सरकार से देश संभल नहीं रहा हैं, बेरोजगारी, महंगाई लगातार बड़ रही है, और भुखमरी के लाइन में देश को खड़ा कर दिया हैं।
कार्यक्रम में जिला महासचिव चंद्रमोहन पाण्डेय, रामविलास तिवारी, संजय गुप्ता, अभिनीत उपाध्याय, लाल साहब यादव, सत्यम पाण्डेय, उमेश तिवारी, चुन्नु श्रीवास्तव, राजेन्द्र तिवारी, शीत कुमार मिश्र, परमानंद प्रसाद, गंगासागर मिश्र, प्रेमचंद वर्मा, दयाशंकर यादव, विजय कुशवाहा, आगरेनाथ तिवारी, अशोक मद्देशिया, मनीष कुमार रजक, दिनेश गुप्ता, राकेश यादव, शिवलाल वर्मा, सुरेन्द्र यादव, जयराम उपाध्याय आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में खेत की आग से दर्दनाक हादसा, झोपड़ी जली, दिव्यांग महिला की मौत

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के कोटवा देवरा गांव में बुधवार…

10 hours ago

देवरिया में निःशुल्क बीज मिनीकिट व अनुदानित बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के लिए खरीफ-2026 सीजन हेतु निःशुल्क बीज मिनीकिट…

10 hours ago

दिल्ली में मोमोज खाने से 12 लोग बीमार, बच्चे की हालत गंभीर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने…

10 hours ago

देवरिया में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, गांव-गांव जागरूकता

भलुअनी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में संचारी रोगों से बचाव के लिए एक अप्रैल से…

10 hours ago

संतकबीरनगर में सड़क सुरक्षा सख्त: ब्लैक स्पॉट पर रम्बल स्ट्रिप अनिवार्य

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सख्त…

11 hours ago

महिलाओं के अधिकार में देरी क्यों? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

सलेमपुर, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में…

12 hours ago