पैना गांव में शहीद हुए वीरों एवं वीरांगनाओं की याद में कांग्रेसियों ने शहीद दिवस मनाया

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पैना गांव में शहीद हुए वीरों और वीरांगनाओं के याद में शहीद दिवस मनाया गया। शहीद दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य,पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा 31 जुलाई को देवरिया जिले के पैना गांव में, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में शहीद हुए वीरों और वीरांगनाओं को याद किया जाता है। इस दिन पैना गांव की महिलाओं ने अपनी संस्कृति और सम्मान की रक्षा के लिए सरयू नदी में जल समाधि ले ली थी, यह दिन पैना के शहीदों की स्मृति में मनाया जाता है।
1857 में, अंग्रेजों ने पैना गांव पर हमला किया।
पैना के ग्रामीणों ने वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी, जिसमें कई अंग्रेज सैनिक मारे गए।
हालांकि, अंग्रेजों की संख्या बहुत अधिक थी और एक-एक करके पैना के वीर शहीद होते गए।
अंततः, अंग्रेजों ने पूरे गांव को तबाह कर दिया और आग लगा दी।
अपनी संस्कृति और सम्मान की रक्षा के लिए, पैना की 87 महिलाओं ने सरयू नदी में जल समाधि ले ली।
यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक अद्वितीय उदाहरण है।
शहीद दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन, धर्मेंद्र पांडे,भरत मणि ,संजीव मिश्रा, अरविंद शाही,जुलेखा खातून, हरिहर त्रिपाठी, मानवेंद्र तिवारी,जयप्रकाश पाल,आलोक त्रिपाठी,संदीप पांडे, रत्नेश मल्ल, मधु देवी, रीता, शिवशंकर सिंह, प्रमोद मल्ल, पन्नालाल पाठक, जवाहर बरनवाल, अशोक गौड़, रविंद्र मल्ल आदि उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

1 hour ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

2 hours ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

4 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

4 hours ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

4 hours ago