जिलाधिकारी ने किया शहीद द्वार का अवलोकन, वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)1857 की पहली स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में आज एक भावपूर्ण आयोजन तहसील बरहज के ग्राम पैना में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने ऐतिहासिक “शहीद द्वार” का अवलोकन किया और वीर सपूतों एवं सती माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को नमन किया शहीद स्मारक पर पहुँचकर जिलाधिकारी ने गहन भावनाओं के साथ पुष्प अर्पित किए और स्मारक स्थल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से परिचित होते हुए इसे गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि “ग्राम पैना की यह पावन भूमि न सिर्फ देवरिया जनपद, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। 1857 की क्रांति में यहां के वीरों ने स्वाधीनता के लिए जिस साहस और बलिदान का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य प्रेरणा है। ‘शहीद द्वार’ उन बलिदानों की गवाही देता एक सजीव प्रतीक है, जो हमें सदैव अपने कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की याद दिलाता रहेगा।”जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार केवल सरकार या प्रशासन का दायित्व नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह इन धरोहरों की रक्षा में योगदान दे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं से आह्वान किया कि वे इस स्मारक की पवित्रता बनाए रखें और इसे प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित करें।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, उपजिलाधिकारी बरहज बिपिन द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी बरहज अंशुमान श्रीवास्तव इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने शहीद द्वार पर माल्यार्पण कर देश की आज़ादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। ग्रामीणजन एवं स्कूली बच्चे आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

3 minutes ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

51 minutes ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

3 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

3 hours ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

3 hours ago