उपेक्षित मोहन सेतु को लेकर विफरे कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह

बुधवार को मोहन सेतु निर्माण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह मोहन सेतु अप्रोच मार्ग के पास करेंगे एक दिवसीय धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार की दोपहर बरहज स्थित लाजपत भवन पर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने मोहन सेतु निर्माण की ढुल मूल प्रक्रिया को लेकर प्रेस वार्ता कर बताया कि दो जनपदों को जोड़ने वाला मोहन सेतु सरकार की उपेछा का शिकार हो अपनी दुर्दशा को कोष रहा है उस पार व इस पार के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रवि प्रताप सिंह ने बताया की बरहज ब्रिटिश सरकार के समय से ही व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है लेकिन धीरे-धीरे यहां का ऐतिहासिक व व्यापारिक अस्तित्व समाप्त हो जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब यहां से पानी के जहाज एवं रेलवें, दोनों साधनों से व्यापार होता था, लेकिन आज अपनी व्यापारिक अस्तित्व को खोता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल भारत और विकसित भारत का सपना देखने वाला उत्तर प्रदेश का मोहन सेतु उपेक्षा का शिकार हो गया है। दो जनपदों को जोड़ने वाला मोहन सेतु जिसका निर्माण कार्य 2013 से शुरू हुआ, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी यह निर्माणाधीन हैं।उन्होंने बरहज रेलवे स्टेशन के कायाकल्प एवं पिने के पानी व शौचालय, बस स्टैंड सहित अन्य मुद्दों को उठाते हुए कहाँ कि क्षेत्र की जनसमुदाय की समस्या के लिए 26 नवंबर बुधवार को मोहन सेतु एप्रोच मोड पर क्षेत्र की जनता के साथ एकदिवसीय धरना करेंगे। इसके बाद भी यदि कोई संतोषजनक हल नहीं निकलता है तो दियारा क्षेत्र एवं आसपास के लोगों के साथ पदयात्रा कर सरकार को तबतक जगाते रहेंगे जब तक की पुल का निर्माण नहीं हो जाता।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

झांसी में SSP ऑफिस के बाहर किन्नरों का बवाल, सड़क जाम से मचा हड़कंप; पांच गिरफ्तार

AI निर्मित झांसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के…

5 hours ago

पटना जंक्शन वाले महावीर मंदिर जाने से पहले जान लें यह बदलाव, आरती का समय हुआ आधा घंटा पहले

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मंदिर में हनुमान जी के…

7 hours ago

हजारीबाग में हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत से हड़कंप

SIT गठित; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता…

7 hours ago