दुल्हन की विदाई के बाद लौट रही कार की ट्रक से भिड़ंत, दूल्हे के जीजा की मौत, तीन घायल

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाना क्षेत्र के भगता गांव के पास बुधवार को कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दूल्हे के जीजा संतोष सोनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा-दुल्हन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
हादसे में घायल दूल्हा अजय वर्मा (26), दुल्हन बबीता सोनी (22) और नैना सोनी (20) को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें – SSC GD Exam 2026: 500 किमी दूर मिले परीक्षा केंद्र से नाराज़ अभ्यर्थी, जानिए क्या है पूरा मामला और कैसे बदलें एग्जाम सेंटर

पुलिस के अनुसार कार में कुल चार लोग सवार थे और इसे संतोष सोनी चला रहे थे, जो पैकवलिया, थाना गौर (बस्ती) के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बताया गया कि अजय सोनी निवासी हैंसर (धनघटा) की शादी दानोंकुइया (दुधारा) निवासी बबीता सोनी के साथ हुई थी। 21 अप्रैल को बारात बस्ती के एक मैरिज हॉल में गई थी और विवाह के बाद 22 अप्रैल को विदाई के बाद सभी लोग कार से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, दूर तक महसूस हुए झटके

गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…

3 hours ago

देवरिया में किराये के मकान पर पुलिस का छापा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; ऑनलाइन पेमेंट का भी खुलासा!

किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…

4 hours ago

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

5 hours ago

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

6 hours ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

7 hours ago