देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के लिए खरीफ-2026 सीजन हेतु निःशुल्क बीज मिनीकिट एवं अनुदानित बीज उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कृषि निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा बीज वितरण व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जिससे किसानों के बीच पारदर्शी और समान वितरण सुनिश्चित किया जा सके।
नई व्यवस्था के तहत किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की अग्रिम ऑनलाइन बुकिंग करेंगे। यदि बुकिंग निर्धारित लक्ष्य से अधिक होती है, तो लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
चयनित किसान अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर निःशुल्क मिनीकिट प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, अनुदानित बीज लेने के लिए किसानों को निर्धारित कृषक अंश जमा करना होगा।
जनपद में निःशुल्क वितरण के लिए अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, तिल एवं श्रीअन्न के मिनीकिट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा सामान्य वितरण के तहत ढैंचा, धान, अरहर, मूंग, उड़द और संकर बीज (मक्का व धान) अनुदान पर दिए जाएंगे।
बीजों की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक किसान कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://agriculture.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…