महिला कल्याण निगम की अध्यक्षा कमलावती सिंह ने की समीक्षा, कन्या जन्मोत्सव में माताओं को किया सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्षा कमलावती सिंह ने सोमवार को जनपद में विभागीय समीक्षा बैठक, वृक्षारोपण, कन्या जन्मोत्सव एवं वन स्टॉप सेंटर की पीड़िताओं से मुलाकात कर विभिन्न गतिविधियों की प्रगति का आकलन किया।
निरीक्षण गृह (सर्किट हाउस) खलीलाबाद में आयोजित समीक्षा बैठक में महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, श्रम विभाग तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके बाद परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
वन स्टॉप सेंटर में 7 नवजात कन्याओं के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्षा द्वारा शॉल, बेबी किट, मिष्ठान और फल प्रदान कर कन्या को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान किया गया। सम्मानित परिवारों में कृष्णा कुमारी पत्नी विवेक राय (तामा, खलीलाबाद), अर्चना पत्नी प्रेम चन्द्र (खलीलाबाद), संजना उपाध्याय पत्नी दीपक उपाध्याय (खलीलाबाद), सीमा पत्नी विनोद (बघौली), परमावती पत्नी यशवन्त (नाथ नगर), मुस्कान पत्नी कुनाल (खलीलाबाद) और नीलम पत्नी सुधाकर (खलीलाबाद) शामिल रहीं। इस दौरान अल्पावास गृह में संरक्षित बालिकाओं से भी उनका हाल-चाल पूछा गया और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी, श्रम विभाग के कनिष्ठ सहायक, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर, डिस्ट्रिक्ट मिशन को-ऑर्डिनेटर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कृषि निर्यात को पंख देने की तैयारी, जिले के 100 किसानों को मिला वैश्विक बाजार का मंत्र

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कृषि और उद्यानिकी उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने…

5 seconds ago

12 गांवों को मिलेगा हर घर नल से जल, 21.43 करोड़ के डीपीआर को मिली मंजूरी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बघौली के पहले से छूटे…

6 minutes ago

लोक अदालत न्याय का उत्सव, सुलह से खत्म करें वर्षों पुराने विवाद : जिला जज रणधीर सिंह

लोक अदालत गरीब और असहाय लोगों के लिए न्याय का मजबूत माध्यम संतकबीरनगर (राष्ट्र की…

6 minutes ago

दर्द से राहत के लिए दवा ही नहीं, सही व्यायाम और फिजियोथेरेपी भी जरूरी

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञों ने मरीजों को दिए परामर्श महराजगंज (राष्ट्र…

18 minutes ago

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

4 hours ago