कांग्रेस नेताओं ने सड़क दुर्घटना में मासूम बच्चों की मौत के पीड़ित परिवार से की मुलाक़ात

कर्नलगंज/गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)। हाईवे पर वाहन दुर्घटना में बच्चों की हुई दर्दनाक मौत को लेकर कांग्रेस नेताओं का दिल भर आया।बुधवार को कांग्रेस नेता त्रिलोकीनाथ तिवारी व तौवाज खान ग्राम चौरी के मजरा सूबेदार पुरवा पहुंचे। जहां पीड़ित दोनों परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। नेताओं ने बताया कि पीड़ित परिवारों को बीस बीस लाख रुपये मुआवजा दिलाने के लिए शासन प्रशासन को पत्र भेजा जायेगा। इसी के साथ ही कहा कि घटना स्थल के आसपास सड़क पर वाहन खडे होने की वजह से आये दिन कोई न कोई छोटी बड़ी घटना घटित होती रहती है। नेताओं ने कहा कि पुलिस व प्रशासन को सड़क पर वाहन खड़ा करने पर रोंक लगानी चाहिए। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

4 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

5 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

5 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

5 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

7 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

7 hours ago