जिलाधिकारी ने बालगृह में बालिकाओं को दिया दीपावली का उपहार

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) राजकीय बाल गृह (बालिका) निधरिया, में निवासरत बालिकाओं को दीवाली के त्यौहार पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल द्वारा दो सेट कपड़े, जूता, मोजा, बालिकाओं के छोटे बच्चों को दो सेट कपड़ा, बेबी कीट एवं पालना के साथ मिष्ठान का वितरण किया गया है। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा बालिकाओं से उनकी शिक्षा, कौशल एवं अन्य रूचियों पर विस्तार से वार्ता की गयी। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधीक्षिका को निर्देशित किया कि बालिकाओं के लिए एक लाईब्रेरी एवं इच्छुक बालिकाओं का शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश एवं कौशल विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये उनकी रूचि के अनुसार प्रशिक्षिण दिलाने का कार्य किया जाए। जिलाधिकारी से उपहार पाते हुये बालिकाओं में हर्षोल्लास का महौल देखा गया।
इस अवसर जिलाधिकारी ने संस्था में वृक्ष रोपड़ भी किया गया। संस्था में जिलाधिकारी के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रभारी अधीक्षिका राजकीय बाल गृह(बालिका) निघरिया, बलिया उपस्थित रहे है।

Editor CP pandey

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

4 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

4 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

4 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

5 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

6 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

7 hours ago