
उप मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस को घेरा, पाकिस्तान पर की गई टिप्पणियों को लेकर जताई नाराजगी
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी अब भारत की जनता से ज्यादा पाकिस्तान के भरोसे सत्ता पाने का सपना देख रही है।
गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में मौर्य ने लिखा, “कांग्रेस अब देश की जनता के बजाय पाकिस्तान के नेताओं के भरोसे पर ज्यादा निर्भर है। पाकिस्तान के भरोसे कांग्रेस सत्ता पाने का ख़्वाब पाल रही है।”
उप मुख्यमंत्री ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर कांग्रेस के कुछ नेताओं की हालिया टिप्पणियों को आधार बनाते हुए यह बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस पर राष्ट्रहित के विपरीत जाकर बयानबाजी करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसी सोच न सिर्फ लोकतंत्र के लिए घातक है, बल्कि यह देश के सम्मान और सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है।
मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की एकता, सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष भ्रम फैलाने और राष्ट्र विरोधी ताकतों को बल देने का काम कर रहा है।
राजनीतिक गलियारों में मौर्य की इस टिप्पणी को विपक्ष पर कड़ा प्रहार माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब देश में चुनावी माहौल बन रहा है और राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
More Stories
दर्शनशास्त्र विभाग के वैल्यू एडेड कोर्स में योग पर व्याख्यान
ब्लाक के खंडहर में सड़ रही प्रदेश सरकार की संदेश पुस्तिकाएं, जिम्मेदार बेखबर
जिलाधिकारी ने किया तटबंधों का निरीक्षण, बाढ़ सुरक्षा के लिए तैयारियां तेज