परास्नातक भूगोल विभाग में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बी आर डी बी डी पी जी कॉलेज, आश्रम बरहज, के परास्नातक भूगोल विभाग में गुरुवार को एक अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। एम. ए. प्रथम सेमेस्टर भूगोल के विद्यार्थियों का एम.ए.तृतीय सेमेस्टर भूगोल के विद्यार्थियों द्वारा अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर एस.एन.तिवारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और साथ ही एक दूसरे से अपने अनुभव को साझा करने का उपयुक्त मंच होता है, जहां सीनियर छात्राओं द्वारा अपने अनुभव से नवागत छात्र-छात्राओं को आने वाली दिक्कतों के प्रति आगाह करते हुए लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए मार्ग प्रशस्त करते हैं। इस अवसर पर परास्नातक भूगोल विभाग की पूर्व छात्रा एवं यूजीसी नेट जेआरएफ क्वालीफाई प्रियंका मद्धेशिया ने लक्ष्य की प्राप्ति कैसे करे इसके लिए अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूगोल विभाग के डॉ विनय तिवारी ने किया डॉ. तिवारी ने नवजात छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया और कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रचलन एवं पुष्पर्चन से शुरू हुआ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत कृति तिवारी व साधना गुप्ता ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को डॉ.शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुनीत तिवारी, प्रवीण सागर, नागेंद्र भारती सुधीर सिंह, प्रीति तिवारी, मधु मिश्रा, अंशिका सिंह, स्नेहा दीक्षित, पूजा यादव उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

5 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

5 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

6 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

6 hours ago