बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । विकासखंड मिहींपुरवा अन्तर्गत जन सामान्य में जागरूकता बढ़ाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत मटेही, चौधरीगांव व लौकाही गांव टीम पहुंची, इस दौरान गांव में चौपाल आयोजित किया गया और सीडीओ राम्या आर के निर्देशन मे खण्ड विकास अधिकारी अजीत सिंह ने लोगों को केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुएं लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, आवास स्वीकृति पत्र, शौचालय स्वीकृत पत्र वितरित किया।
प्राथमिक विद्यालय मटेही
व लौकाही ग्राम पंचायत में लगी चौपाल में सभी विभागों के स्टाल लगाया गया और चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि देश विकास का नया कीर्तिमान बन रहा है जहां गांव से लेकर शहर तक एक सामान विकास को रफ्तार दी जा रही है,किसानों के हित को देखते हुए उनके खाते में सम्मान निधि भेजने के साथ ही अब सुविधा और स्वास्थ्य जरूरतमंदों को घर तक पहुंचाया जा रहा है,गौरवशाली संस्कृति को सरकार संवारने का काम कर रही है वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा एक मिशन लेकर निकली है जहां पीएम स्वानिधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय आजीविका योजना,अमृत योजना की जानकारी लोगों को देने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा, वैन के एलसीडी माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया गया।
जहां मौजूद लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाते हुए भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे ,गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे ,देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे, भारत की एकता को सुदृढ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे, नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे,इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा अजीत प्रताप सिंह ग्राम विकास अधिकारी शाहनवाज सीएचसी अधीक्षक डॉ अनुराग वर्मा, सहायक विकास अधिकारी विकास अवस्थी, ग्राम विकास अधिकारी शाहनवाज आलम, ग्राम प्रधान कुसमा देवी, ग्राम प्रधान जमाल खान, संतोष विश्वकर्मा, योगेश वर्मा, विद्दी यादव,राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी, रंजीत कनौजिया खाद्य पूर्ती अधिकारी, क्षेत्रीय ग्रामीण एवं लाभार्थी आदि मौजूद रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…
बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…
खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…
पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…