Wednesday, April 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशक्षेत्र पंचायत सदस्य के निधन पर शोक

क्षेत्र पंचायत सदस्य के निधन पर शोक

चहनियां/चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र के रूपेठा गांव के पंचायत सदस्य 55 वर्सीय सतीश राम का ब्रेन हैमरेज से विगत छह दिन पूर्व निधन हो गया । उनके निधन से क्षेत्र पंचायत सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गयी । चहनियां स्थित शिव मंदिर पर रविवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक बैठक हुई , जिसमें बीडीसी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया । वही दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी । शोक सभा मे आनन्द सिंह,संजय चौरसिया,रिंकू मिश्रा,संजय राम,परदेशी साहनी,अमित पासवान,नरेंद्र गुप्ता,छोटू मौर्या,आजाद यादव,आशुतोष यादव,कारू यादव,कलीम अली,नीरज सिंह,शैलेन्द्र सिंह,नागेंद्र राय, हजारी निषाद आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments