20 मई को आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि 20 मई को तहसील सदर में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को ससमय प्रतिभाग करने की अनिवार्यता की गयी है। साथ ही उन्होने जन सामान्य से भी अपने मामलो को प्रस्तुत कर निस्तारण कराये जाने की अपेक्षा की है। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य तहसील मुख्यालयों पर भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पन्न होगा।

कैंप लगाकर वितरित की जाएगी दिव्यांगजनो को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यू०डी०आई०डी० कार्ड

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया है कि जनपद में दिव्यांगजनो के हितो को सम्बर्धन के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ में यह आवश्यक है दिव्यांगजनो को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र एवं यू०डी०आई०डी० कार्ड सहज तरीके से प्राप्त हो सके, इसके दृष्टिगत कल 20 मई को तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम द्वारा कैम्प लगाकर दिव्यांगजनो को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यू०डी०आई०डी० कार्ड जारी किया जाएगा।
सभी संबंधित अधिकारियों से कल आयोजित होने वाले कैंप का प्रचार प्रसार कराए जाने की अपेक्षा की गई है, जिससे दिव्यांगजनो को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र एवं यू०डी०आई०डी० कार्ड सुलभ हो सके।

rkpshomnath

Recent Posts

डाड़ी, युसूफपुर और भुजौटी में अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम

कोपागंज (राष्ट्र की परम्परा)। डाड़ी, युसूफपुर और भुजौटी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से…

6 minutes ago

लेखपाल संघ ने आंदोलन का किया एलान

3 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा विरोध गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ…

2 hours ago

अक्टूबर में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में संचारी रोगों और दिमागी बुखार की रोकथाम…

2 hours ago

ब्लू ड्रम केस’ में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी; परिजनों ने उठाई फांसी की मांग

सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान-साहिल दोषी मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड…

3 hours ago

टैक्स कम कराना है तो 20 हजार दो’—नगर निगम में रिश्वत लेते महिला राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

हाउस टैक्स घटाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत, महिला राजस्व निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार…

3 hours ago

मां करती रही बेटी का इंतजार, घर के पास ही हादसे में चली गई 18 साल की तराना की जान

मृतक की फाइलफोटो घर से महज 100 मीटर पहले छात्रा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की…

3 hours ago