शत-प्रतिशत एल.ई.डी. लाइटिंग से जगमगाया पूर्वोत्तर रेलवे

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) प्रति वर्ष 58 लाख यूनिट बिजली की बचतपरम्परागत लाइटिंग को एल.ई.डी. लाइटिंग से बदलने के फलस्वरूप प्रत्येक वर्ष ₹ 4.5 करोड़ की बचतपूर्वाेत्तर रेलवे निरन्तर सुनियोजित योजना बनाकर बड़े पैमाने पर ऊर्जा संरक्षण का कार्य कर रहा है, जिसके अपेक्षित परिणाम मिल रहे हैं। परम्परागत ऊर्जा के उत्पादन की सीमा, उसके उपयोग पर होने वाले अत्यधिक व्यय तथा पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखकर पूर्वाेत्तर रेलवे पर ऊर्जा के अन्य माध्यमों का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है तथा पूर्वाेत्तर रेलवे ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में निरन्तर सजगतापूर्ण प्रयास कर रहा है।परम्परागत ऊर्जा पर निर्भरता कम करने की दिशा में उठाये गये प्रयासों के तहत पूर्वाेत्तर रेलवे पर ऊर्जा दक्ष एल.ई.डी. (प्रकाश उत्सर्जक डायोड) लाइटों का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 389 स्टेशनों पर शत-प्रतिशत एल.ई.डी. लाइट लगाई जा चुकी हैं। इसी प्रकार इस रेलवे के 393 सर्विस बिल्डिंगों में एल.ई.डी. लाइट का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही पूर्वाेत्तर रेलवे पर 20,736 आवंटित रेल आवासों में भी शत-प्रतिशत एल.ई.डी. लाइट की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।उल्लेखनीय है कि पूर्वाेत्तर रेलवे ऊर्जा बचत के लिये अनेक प्रभावी कदम उठा रहा है, जिसके तहत परम्परागत लाइट फिटिंग्स को बदल कर रेलवे कालोनियों में शत-प्रतिशत एल.ई.डी. लाइटिंग की व्यवस्था से प्रत्येक वर्ष 14.53 लाख यूनिट बिजली तथा स्टेशनों एवं सर्विस बिल्डिंगों में शत-प्रतिशत एल.ई.डी. लाइटिंग की व्यवस्था से 43.57 लाख यूनिट बिजली की बचत हुई जिसके फलस्वरूप कुल 58 लाख यूनिट बिजली की बचत सुनिश्चित हुई है जिससे कुल ₹ 4.5 करोड़ के रेल राजस्व की बचत हुई।

rkpnews@desk

Recent Posts

लेखपाल संघ ने आंदोलन का किया एलान

3 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा विरोध गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ…

2 hours ago

अक्टूबर में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में संचारी रोगों और दिमागी बुखार की रोकथाम…

2 hours ago

ब्लू ड्रम केस’ में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी; परिजनों ने उठाई फांसी की मांग

सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान-साहिल दोषी मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड…

2 hours ago

टैक्स कम कराना है तो 20 हजार दो’—नगर निगम में रिश्वत लेते महिला राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

हाउस टैक्स घटाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत, महिला राजस्व निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार…

3 hours ago

मां करती रही बेटी का इंतजार, घर के पास ही हादसे में चली गई 18 साल की तराना की जान

मृतक की फाइलफोटो घर से महज 100 मीटर पहले छात्रा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की…

3 hours ago

पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक, छात्राओं ने जाने अपने कानूनी अधिकार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में छात्राओं को…

3 hours ago