कैलाश मानसरोवर मुक्ति महासंकल्प जनजागरण यात्रा का संत कबीर नगर में भव्य स्वागत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ की श्री गोरक्षपीठ गोरखपुर से प्रारंभ हुई कैलाश मानसरोवर मुक्ति महासंकल्प जन जागरण यात्रा के जनपद आगमन पर बीटीएसएस की राष्ट्रीय मंत्री डॉ सोनी सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा संयोजक व राष्ट्रीय महामंत्री रामकुमार सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री विजय मान, यात्रा सह संयोजक संदीप त्यागी रसम, प्रांत अध्यक्ष श्रीकांत मणि त्रिपाठी, शिवेंद्र विक्रम सिंह, सारंग मान सहित यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का स्वागत किया गया।

यात्रा के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए संयोजक रामकुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 1959 से चीन द्वारा तिब्बत पर कब्जा करने से सनातनी समाज को अपने आराध्य देव भगवान शिव की पूजन अर्चन करने में कठिनाइयां आ रही हैं। इन कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से कैलाश मानसरोवर महासंकल्प जनजागरण यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा के माध्यम से भारतीयों में भगवान शिव के प्रति प्रेम एवं राष्ट्रहित चिंतन का प्रयास किया जा रहा है तथा चीन निर्मित वस्तुओं को बहिष्कृत करने का आह्वाहन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय महामंत्री विजय मान ने कहा कि राष्ट्र हित चिंतकों को इस यात्रा में मदद करने की आवश्यकता है। जिससे हमारा राष्ट्र सशक्त हो और विश्व गुरु बन सके।
सह संयोजक संदीप त्यागी रसम ने अपने संबोधन में कहा कि कैलाश मानसरोवर मुक्ति महासंकल्प जनजागरण यात्रा शुक्रवार से गोरखपुर से चल कर संत कबीर नगर, बस्ती, अयोध्याधाम, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा, वृन्दावन, दिल्ली, गजप्रस्थ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रूड़की, हरिद्वार से देहरादून 25 मई को पहुंचेगी।
उन्होंने सभी से जनजागरण यात्रा संकल्प के 21 करोड़ संकल्प लक्ष्य पूर्ति हेतु संकल्प कराया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, अमर राय, डॉ विनय, उमाशंकर पांडेय, ई सुधांशु सिंह, नीलमणि, विवेक मिश्र, सूरज सिंह सहित हजारों लोग यात्रा में शामिल रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

9 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

9 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago