Categories: Uncategorized

नौतनवां तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

समाधान दिवस के बाद डीएम व एसपी ने बनेलिया देवी का किया दर्शन

समाधान दिवस में कुल 229 मामले आये, जिनमें महज 33 मामले ही निस्तारित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा तहसील नौतनवां में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों की सुनवाई की गयी।
जनशिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी के समक्ष कुल 229 मामले आये, जिनमें उनके द्वारा मौके पर ही 33 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों में जिलाधिकारी ने समयांतर्गत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। निस्तारण आख्या को विभागाध्यक्ष व्यक्तिगत स्तर पर देखें, ताकि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित किया जा सके।
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनने के साथ ही उनको मिलने वाली पेंशन, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। जिनको उक्त योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था, उनके पात्रता की मौके पर जांच करवाते हुए आवेदन करवाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। फरियादी समस्या के निस्तारण के साथ जिलाधिकारी के इस पहल से काफी खुश दिखे।
पुलिस अधीक्षक ने तहसील दिवस में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द सुनिश्चित करें, तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर आख्या लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे ससमय उचित निस्तारण कराया जा सके।
इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, पीडी रामदरश चौधरी, तहसीलदार नौतनवा कर्ण सिंह, एआर सहकारिता सुनील गुप्ता, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा, बीएसए ऋद्धि पाण्डेय सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने माता बनेलिया देवी का दर्शन कर पूजन अर्चन किया। इसके उपरांत उन्होंने थाना सोनौली में जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया और थाना परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

5 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

6 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

6 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

6 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

6 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

6 hours ago